दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट की मांग: गांगनौली गांव में 48वें दिन भी धरना जारी………

बागपत: बागपत के गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना 48वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

धरने पर बैठे वक्ताओं ने बताया कि क्षेत्रवासी अपनी मांग पर अडिग हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों द्वारा दिए गए समय के अनुसार स्पष्ट निर्णय की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने इस संबंध में मंगलवार तक का समय मांगा है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया, तो क्षेत्रवासी आगे की रणनीति बनाकर बड़ा फैसला करेंगे। उन्होंने दोहराया कि कट मिलने के बाद ही धरना से उठेंगे।

बैठक की अध्यक्षता पदम सिंह ने की, जबकि संचालन पवेंद्र मुखिया ने किया। इस दौरान राजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र राठी, पवन राठी, नरेंद्र पंवार, सचिन राठी, रामकुमार, रामपाल, सतेंद्र, सुखबीर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।