युवाओं के लिए बड़ी खबर: RO, ARO और Computer Assistant के 43 पदों पर भर्ती। 1.5 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी…….
देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी और किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।
जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन कर चुके हैं और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
किन पदों पर होगी भर्ती-
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:-
पद का नाम पदों की संख्या
समीक्षा अधिकारी (RO) 138
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) 380
कंप्यूटर असिस्टेंट 25
कुल पद 543
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 22 जून 2026
परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी
शैक्षणिक योग्यता
Review Officer (RO) के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
Assistant Review Officer (ARO) के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस में डिग्री या डिप्लोमा अथवा NIELIT/DOEACC का O Level अथवा CCC प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
Computer Assistant के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर संचालन का ज्ञान,डेटा एंट्री और वर्ड प्रोसेसिंग का अनुभव,अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु:
न्यूनतम: 21 वर्ष
अधिकतम: 35 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी-
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा:
प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)
मुख्य परीक्षा (Main Exam)
टाइपिंग/स्किल टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फाइनल मेरिट
कितनी मिलेगी सैलरी-
Review Officer (RO) को ₹47,600 से ₹1,51,100 प्रतिमाह
Assistant Review Officer (ARO) को ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह
Computer Assistant को ₹26,600 से ₹81,100 प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।


