उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, इस दिन होगा जारी……..

देहरादून: उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। Uttarakhand Board of School Education (UBSE) द्वारा हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट(uk board result 2026)25 अप्रैल को सुबह 10 बजे(uttarakhand board result date) घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट की घोषणा बोर्ड सभागार, रामनगर में प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल सती (Dr Mukul Sati) की मौजूदगी में की जाएगी।

बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के अनुसार, इस वर्ष कुल मिलाकर 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है, जो अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) में 1,12,266 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट (12वीं) में 1,02,986 छात्र-छात्राएं ने परीक्षाएं दी । जिनका इंतजार(ubse result 2026) 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे खत्म हो जायेगा ।

प्रदेशभर में परीक्षा के लिए कुल 1,261 केंद्र बनाए गए थे । 50 एकल केंद्र, 1,211 मिश्रित केंद्र,156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र,सबसे ज्यादा केंद्र: टिहरी गढ़वाल (136) और सबसे कम केंद्र: चंपावत (44) में बनाये गए थे ।

तय समय पर पूरी हुई परीक्षा प्रक्रिया
इस बार उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा पूरी तरह समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई है , प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक ,लिखित परीक्षाएं फरवरी तीसरे सप्ताह से 20 मार्च तक और समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे (एक ही पाली) में सम्पन कराई गयी हैं ।

छात्रों की सुविधा के लिए इस बार बोर्ड ने नई व्यवस्था लागू भी की है। सभी स्कूलों को रिजल्ट देखने के लिए अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए गए जिससे छात्र अपने स्कूल में ही आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे।ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन तक पहली बार पूरी तरह डिजिटल हुआ।

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे और स्कूल पोर्टल के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (Step-by-Step)
वेबसाइट पर जाएं
“UK Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर दर्ज करें
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
भविष्य के लिए प्रिंट/डाउनलोड कर लें।