चलिये आज कुकर में भरवां करेले बिना प्याज-लहसुन के कैसे बनाएं, कड़वाहट दूर करने के लिए आजमाएं ये नुस्खा……….

देहरादून: भरवां करेला आपने कई तरह से बनाया होगा, लेकिन क्या कभी करेले को कुकर में पकाया है। अगर नहीं तो आप यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना आसान है और इसमें प्याज-लहसुन का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

करेले की सब्जी खाना कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन इसे बनाने में काफी समय लगता है। साथ ही कई लोगों की शिकायत होती है कि करेले की कड़वाहट पूरी तरह से नहीं निकलती है। जो लोग प्याज-लहसुन नहीं खाते हैं वो भी यहीं सोचते हैं कि आखिर बिना प्याज-लहसुन के भरवां करेले (Bharwan Karela Recipe) कैसे बनाए जा सकते हैं। तो आपकी इन सभी समस्याओं का हल यहां दी गई रेसिपी में छिपा हुआ है।

आप कुकर में बड़े आराम से भरवां करेले बना सकते हैं। इसकी स्टफिंग के लिए आपको प्याज-लहसुन की जरूरत नहीं पडे़गी। यह इतनी जल्दी बन जाएंगे कि आपको यकीन नहीं होगा। इतना ही नहीं इनका स्वाद भी बेहद जबरदस्त होगा। इसकी रेसिपी अपना किचन नाम के फेसबुक पेज पर शेयर की गई है।

करेले को साफ करके कुकर में रखें
सबसे पहले 300 ग्राम करेले लेने हैं। इनको धोकर साफ कर लें। गैस पर प्रेशर कुकर रख दें। इसमें एक गिलास पानी डाल दें। इसके बाद इसके ऊपर एक स्टैंड रखें। उसके ऊपर एक प्लेट रख दें। फिर प्लेट के ऊपर करेले रख दें। कुकर का ढक्कर रखकर हाई फ्लेम पर एक सीटी आने तक पका लें। कुकर में इस तरह करेले रखने पर यह बहुत अच्छी तरह से स्टीम पर पक जाते हैं। इससे टाइम के साथ-साथ गैस की भी बचत होती है।

करेले के बीज निकालें
कुकर का ढक्कर खोलकर करेले बाहर निकाल लें। ठंडा होने दें। फिर इनके दोरों तरफ के ऊपरी हिस्सों को काट दें। फिर बीच में चीरा लाकर इसके बीज निकाल लेंगे। बीज को फेंके नहीं। अब गैस पर एक पैन चढ़ा दें। फिर इसमें तेल गरम करें। इसमें मूंगफली डालकर भून लें। इन्हें साइड में कर दें। फिर इसी में करेले का बीज डाल दें। ऐसा करने से करेले के बीज का कड़वाहट निकल जाती है। इसमें थोड़ा सा नारियल का बुरादा डालें। सभी चीजों को भून लें।

मूंगफली और करेले के बीजों को दरदरा पीसें
फिर इसमें इसमें आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंफ, एक चम्मच फ्रेश धनिया के बीज, 2 बड़ा चम्मच तील डालें। सभी चीजों को भून लें। लो फ्लेम पर इसे भून लें। यह रेसिपी बिना लहसुन प्याज के बनाई जाती है। इन चीजों को ठंडा होने पर मिक्सर जार में डाल दें। इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक और नींबू का रस डाल दें। नींबू की जगह इसमें इमली का पल्प भी आमचूर का पाउडर भी डाल सकते हैं। साथ ही इसमें थोड़ा सा गुड़ भी डाल दें। इससे यह रेसिपी खट्टी-मीठी-चपटपी तैयार होती है। इसे बारीक न पीसें। थोड़ा दरदरा रखें।

मसाले को भरकर करेले को करें फ्राई
इसके बाद इस मिश्रण को करेले में भर दें। इसके बाद पैन में तेल गरम करें। फिर करेले को डालकर भून लें। इससे अच्छा फ्लेवर आता है। इसके बाद थोड़ा सा मसाला इसमें डाल दें। हरा धनिया डाल दें। इससे मसाला करेले के ऊपर भी कोट हो जाते हैं। इसके बाद गैस ऑफ कर दें। आपका भरवा करेला तैयार है।