उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें आज का हाल……..
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। 7 मार्च के बाद से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। 29 मार्च को इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 29 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
इन जिलों के 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव
पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में तापमान में भी लगातार बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं Pantnagar में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह से ही देहरादून में भी बादल छाए हुए है कही कही हलकी बूंदा बांदी भी हुई है ।
मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें, क्योंकि अचानक मौसम खराब हो सकता है।
उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।


