आज 29 मार्च 2026 दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……
मेष राशि
आज आपका दिन खास रहने वाला है. आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा. आपको किसी करीबी का सपोर्ट मिलने से राहत मिलेगी. माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने का योग बन रहा है. जो लोग ट्रेवलिंग का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से अधिक फायदा होगा. आप कोई नया वाहन खरीदने के लिये जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं।
वृष राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है. घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है, परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. जो शिक्षक हैं, वो आज अपने स्टूडेंट को नए तरीके से पढ़ाएंगे. स्वीट्स के बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा. बड़े भाई के सहयोग से घर के लिये कोई सामान खरीद सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग बना रहेगा।
मिथुन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा. घर में सुख सुविधाओं से संबंधित नया सामान ख़रीदने का योग है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. किसी जानकार से बात करने के बाद ही नया काम हाथ में लें. कई फायदेमंद सौदों से आप जुड़ सकते हैं।
कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा. पूरा दिन भाग-दौड़ में बीतेगा. कोई जरूरी काम बनते-बनते रूक सकता है. नया काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें. दाम्पत्य संबंध आज पहले से बेहतर रहेंगे. जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है।
सिंह राशि
आज अपने कॉन्फिडेंस को बनाये रखें और दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर मन लगाकर काम करें. मेहनत से आप रुकावटों को पार कर लेंगे. बाहर घूमने का प्लान अंतिम समय में कैंसिल हो सकता है. कारोबार में पैसों का पुराना मामला सुलझ जायेगा, लेकिन बारीकी से ध्यान देना होगा. शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।
कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. बिजनेस में नए निवेश का विचार कर सकते हैं. अपनी रूटीन लाइफ और स्वभाव में लचीलापन रखने से फायदा होगा। पुराने दोस्त से मुलाकात बिजनेस में मददगार साबित होगी। जीवनसाथी से किया वादा पूरा करेंगे। छात्रों का पढ़ाई में पूरा मन लगेगा।
तुला राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, उच्चाधिकारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी. लवमेट को उपहार दे सकते हैं जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है और कार्यों की गति धीमी रह सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्साह भरा रहेगा. परिवार के किसी खास व्यक्ति के बारे में रोचक बात पता चल सकती है. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और ज्यादातर काम आसानी से पूरे होंगे. अपनी प्रेजेंटेशन या प्लान को एक बार दोबारा चेक कर लें. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है. आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी. अधिकारियों से अनुरोध करने के लिए दिन अच्छा है. बिजनेसमैन की किसी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है, धनलाभ के योग हैं. बच्चों के साथ समय बीतेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. पारिवारिक कामों में मेहनत बढ़ सकती है. बाहर जाते समय अपने मोबाइल और कीमती सामान का ध्यान रखें. किसी से बेवजह की बहस न करें, पड़ोसियों से अनबन हो सकती है. नई फर्म शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
आज खुशियां खुद चलकर आपके सामने आयेंगी. इनकम बढ़ने के प्रबल योग हैं. नए बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है जो भविष्य में फायदेमंद होगा. मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी. आईटी फील्ड के लोगों को महत्वपूर्ण संपर्क मिलेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है. बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होने की संभावना है. नौकरी में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. घर की पुरानी समस्याएं सुलझेंगी और रुका हुआ काम पूरा होगा. पार्ट टाइम काम शुरू करने के लिए धैर्य रखें. दोस्तों का सहयोग मिलेगा।


