उत्तराखंड में इस विश्वविद्यालय की डिग्रियां व मार्कशीट फर्जी, कानपुर SIT जांच में खुलासा…….

देहरादून: उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) ने फर्जी डिग्री-मार्कशीट रैकेट के सिलसिले में बड़ा खुलासा किया है। जांच में महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय (MAHGU), उत्तराखंड की दो डिग्रियां/मार्कशीट फर्जी निकली हैं। ये दस्तावेज गिरोह के पास से बरामद हुए थे, जो 9 राज्यों में फैले हुए थे और लाखों रुपये में जाली डिग्रियां बेच रहा था।

हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय से जब इस संबंध में बात करनी चाहिए तो कोई भी व्यक्ति इस संबंध में बात करने को तैयार नहीं हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरवरी 2026 में किदवई नगर थाने ने ट्यूशन सेंटर पर छापेमारी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 900 से अधिक फर्जी डिग्रियां, मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट बरामद हुए थे, जिनमें 14 विश्वविद्यालयों और एक बोर्ड के नाम शामिल थे। SIT ने इनका सत्यापन कराया, जिसमें हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय (पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड) की एक बीकॉम मार्कशीट और एक डिप्लोमा/डिग्री फर्जी पाई गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुष्टि की कि इन दस्तावेजों से संबंधित कोई छात्र रजिस्टर्ड नहीं है और ये जाली हैं।

इस रैकेट का नेटवर्क 9 राज्यों (उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि) तक फैला था। गिरोह हाईस्कूल से लेकर BTech, BPharma, LLB जैसी डिग्रियां 50,000 से 2.5 लाख रुपये में बेचता था। सरगना शैलेंद्र कुमार के खाते में 4 साल में 7