बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी हुए उत्तराखंड के इस आईपीएस के फैन, की फिटनेस की तारीफ……..
रुद्रपुर: रुद्रपुर में अभिनेता मनोज बाजपेयी और एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में मुलाकात की। दो घंटे से अधिक समय तक चली दोनों बातचीत। एसएसपी मिश्रा ने की एक दूसरे की फिटनेस की तारीफ।
जाने-माने सिने अभिनेता मनोज जाजपेयी से एक रुद्रपुर में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच दो घंटे से अधिक समय तक अलग-अलग विषयों पर वार्ता हुई।
गुरुवार देर रात सिने अभिनेता मनोज बाजपेयी रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान डीएम से भी उनकी मुलाकात हुई। मौजूद लोगों ने बाजपेयी के साथ सेल्फी भी ली।
कार्यक्रम में पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा और सिने मनोज बाजपेयी ने दो घंटे से अधिक समय साथ बिताया और बातचीत की। दोनों ने ही एक दूसरे की फिटनेस की तारीफ भी की। मनोज वाजपेयी एसएसपी की फिटनेस के मुरीद हुए।
फिटनेस के राज की बात हुई, तो पता चला कि अभिनेता वाजपेयी भी रात को खाना नहीं खाते हैं। बाद में सिने अभिनेता रुद्रपुर से अपने गंतव्य को रवाना हो गए।


