आज 8 फरवरी 2026 दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……

मेष राशि
आज आप दिन भर व्यस्त रहेंगे. लंबित कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा, जिससे कुछ घरेलू काम अटक सकते हैं. बच्चों की शिक्षा में आपके सहयोग की आवश्यकता होगी. सेहत के प्रति सचेत रहें।

 

 

 

वृषभ राशि
आर्थिक दृष्टि से दिन शानदार है. नौकरी बदलने के प्रयास सफल होंगे. नए संपर्क बनेंगे और अचानक धन लाभ के योग हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. वाणी में मधुरता रखें।

 

 

 

 

मिथुन राशि
सुख-साधनों में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें. पारिवारिक जीवन में आप जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग पाएंगे. आपकी बुद्धिमानी से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

 

 

 

 

कर्क राशि
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे. महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से मानसिक शांति मिलेगी. लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से गिफ्ट मिल सकता है।

 

 

 

 

 

सिंह राशि
कमाई के नए स्रोत विकसित होंगे. दांपत्य जीवन में भरोसा बढ़ेगा. पिता के स्वास्थ्य में गिरावट की वजह से आपको चिंता हो सकती है. विदेश से संबंधित काम में आज लाभ की स्थिति रहेगी।

 

 

 

कन्या राशि
बुधादित्य योग के प्रभाव से कारोबार में लाभ होगा. परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में आज के दिन छात्र सफलता पाएंगे. विवाह योग्य जातकों की बात तय हो सकती है।

 

 

 

तुला राशि
दिन लाभदायक है, लेकिन बढ़े हुए खर्च की वजह से तनाव हो सकता है. व्यापार में आज आप किसी नई डील को फाइनल कर सकते हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं. भाइयों का सहयोग मिलेगा।

 

 

 

वृश्चिक राशि
निवेश के मामले में भाग्य लाभ दिलाएगा. दूसरों के मामलों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा. संतान पक्ष से आज कोई सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है. घर में वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

 

 

धनु राशि
आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा. राजनीति से जुड़े जातकों को जनता का समर्थन प्राप्त होगा।

 

 

 

मकर राशि
मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. सितारे कहते हैं कि आज किसी मित्र से सहयोग मांगेंगे तो वह आसानी से मिल जाएगा. पुराने बिल या लोन चुकाने पड़ सकते हैं।

 

 

 

कुंभ राशि
आज भाग्य लाभ दिलाएगा और आपके हाथों पुण्य कार्य होंगे. माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं. जो लोग कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है।

 

 

 

मीन राशि
कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा. किसी पड़ोसी से चल रहा तनाव दूर हो सकता है. आज आप पिता की मदद से समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे. भविष्य में लाभ देने वाले निवेश के मौके मिलेंगे।