आइये सर्दी जाने से पहले एक बार जरूर ट्राई करें, चावल के आटे और मूली से तैयार होती हैं एकदम खस्ता पूरियां, नोट कर लें रेसिपी…….
देहरादून: सर्दियां जाने वाली हैं ऐसे में एक बार चावल के आटे और मूली से बनी स्वादिष्ट पूरी जरूर खाएं। इस नाश्ते को एक बार बनाएंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा। फटाफट नोट कर लें चावल के आटे की पूरियां बनाने की रेसिपी।
सर्दियों में खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ठंड में पराठे, पूरी और पकौड़े खाने में खूब पसंद आते हैं। इस मौसम में आप चावल के आटे से तैयार की गई पूरियां बनाकर जरूर खाएं। चावल के आटे में मूली कद्दूकस करके मिलाएं और उसके साथ डालें कुछ मसाले। इस तरह गर्मागरम और एकदम खस्ता पूरियां बनकर तैयार हो जाएंगी। आप इन पूरियों को चाय के साथ नाश्ते में खाएं या घर पर कोई मेहमान आने वाला हो तो उसे बनाकर खिलाएं। चावल के आटे और मूली की पूरियां बहुत स्वादिष्ट लगती हैं। आपको ये रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए।
सामग्री-
पहला स्टेप- आधा किलो मूली, 250 ग्राम चावल का आटा, 1 कप पानी, 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच कलौंजी, 1 चम्मच अजवाइन, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 1 बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया।
चावल के आटे की पूरियां बनाने की रेसिपी-
एक पैन या कड़ाही में पानी डालें और गर्म होने पर 1 चम्मच घी डाल दें। इसमें कलौंजी, अजवाइन, नमक, कुटी लाल मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और कद्दूकस की गई मूली डाल दें। अब इसमें चावल का आटा डालकर मिक्स कर दें और करीब 2 मिनट ढ़ककर रख दें जिससे आटा सेट हो जाए। आटे में अब हरी मिर्च और हरा धनिया मिला दें। आटे को अच्छी तरह से मल लें और लोई बनाकर छोटी-छोटी पूरियां बना लें।
दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें पूरियां डालकर मीडियम फ्लेम पर सेंक लें। इसी तरह सारी पूरियां सेंक कर तैयार कर लें। आप इन्हें अचार के साथ, चाय के साथ या किसी भी सब्जी के साथ खा सकते हैं। ये पूरियां आप 1-2 दिन तक आसानी से खा सकते हैं।
सफर में ले जाने के लिए भी ये अच्छा स्नैक्स है। चावल के आटे की पूरियां खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। इन्हें हरी चटनी या फिर सॉस के साथ भी खा सकते हैं।


